HomeUTTAR PRADESHसीएम योगी का आदेश, लखनऊ बिल्डिंग हादसा में होगी तीन सदस्यीय कमेटी...

सीएम योगी का आदेश, लखनऊ बिल्डिंग हादसा में होगी तीन सदस्यीय कमेटी की जांच

लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक बिल्डिंग गिरने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सचिव बलकार सिंह और मुख्य अभियंता विजय कनौजिया को सदस्य बनाया गया है।

जांच के बाद कमेटी को यथाशीघ्र शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद लखनऊ के सरोजनी नगर में व्यावसायिक भवन गिरने की दुःखद घटना की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जांच समिति घटना के कारणों की समग्र रूप से जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी।”

बता दें कि इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 28 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रविवार को लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम योगी ने डॉक्टरों से भी बात की और घायलों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को बिल्डिंग गिरने की खबर सामने आई थी। यह बिल्डिंग करीब चार साल पहले बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read