HomeUTTAR PRADESHCM Yogi:अब यूपी के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा, CM...

CM Yogi:अब यूपी के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा, CM योगी ने जताया आभार

CM Yogi:अब यूपी के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा, CM योगी ने जताया आभार

CM Yogi:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ की आज आधारशिला रखी।

इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का आभार भी जताया और कहा कि इस लोक-कल्याणकारी परियोजना के माध्यम से प्रदेश के किसान परिवारों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी तथा हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा,”पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न‘ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर उनके विजन के अनुरूप आदरणीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ की आज आधारशिला रखी है।

इस लोक कल्याणकारी परियोजना के जरिए यूपी के लाखों किसान परिवारों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस अभिनंदनीय उपहार हेतु उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों को साकार करते इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार है।”

सीएम ने विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

प्रदर्शनी में अटल जी के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रमवार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास व समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है।

प्रदर्शनी में अटल जी की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की गवाही देता है।

उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read