HomeUTTAR PRADESHCM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले को पुलिस ने लिया आड़े...

CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले को पुलिस ने लिया आड़े हाथ, 5 दिन के रिमांड में आरोपी


CM Rekha Gupta Attacker is On 5 Days Police Remand: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोपी राजेश खिमजी को तीस हजारी कोर्ट ने 5दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान राजेश ने मुख्यमंत्री पर हमला किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पुलिस की रिमांड याचिका को मंजूर करते हुए राजेश को 5 दिन की हिरासत में सौंप दिया। पुलिस अब इस अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ कर हमले के पीछे के मकसद और साजिश का खुलासा करने की कोशिश करेगी।


हमले के पीछे की वजह का होगा खुलासा


जानकारी के मुताबिक, गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेश खिमजी पिछले 24घंटों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। वह एक दिन पहले उनके शालीमार बाग स्थित आवास के आसपास भी देखा गया था। पुलिस को शक है कि हमले के पीछे सुनियोजित साजिश हो सकती है। हिरासत में लेने के बाद से ही पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही थी, लेकिन अब रिमांड के दौरान गहन जांच के जरिए हमले के कारणों और संभावित सहयोगियों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read