HomeUTTAR PRADESHCM योगी ने दिया पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान, बोले- जल्द खत्म...

CM योगी ने दिया पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान, बोले- जल्द खत्म होगा ये देश


CM Yogi Statement: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक सभा के दौरान मंच से पाकिस्तान को निशाना बनाया। सीएम योगी ने इस दौरान भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान का वजूद खत्म होने वाला है। सीएम ने कहा कि एक अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसी ही होती है जैसी पाकिस्तान की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह से अंदर से खोखला हो चुका है, अस्त-व्यस्त हो चुका है। ये अराजकता किसी भी राष्ट्र को दुर्गति के कगार पर ले जाकर उसके अस्तित्व को लेकर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है।


समाप्त होने के कगार पर पाकिस्तान- सीएम योगी


सीएम योगी ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने एक बात कही थी कि किसी भी राष्ट्र में अगर आंतरिक रूप से उपद्रव हो तो वह राष्ट्र अराजक कहलाता है। अराजक राष्ट्र बहुत जल्द समाप्त हो जाता है। अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसी ही होती है जैसे आज पाकिस्तान की है। भारत इस स्थिति से बहुत प्राचीन काल से ही सजग रहा है और सतर्क रहा है। भारत की सुरक्षा के लिए उस तरीके के तौर-तरीकों को बनाने की एक प्रवृत्ति भी रही है।


भारतवासी नहीं करेंगे अराजकता बर्दाश्त – योगी


उन्होंने आगे कहा कि वैदिक काल खंड से ही भारतीयों को इस बात की शिक्षा दी जाती है कि धरती हमारी माता है। मां के साथ कोई भी सुयोग्य पुत्र, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ और अराजकता को बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर भारत की आन-बान और शान के साथ कोई दुस्साहस करेगा तो हर भारतवासी उठ करके खड़ा होगा। यही तो प्रभु श्रीराम ने हम सबको कहा था। राक्षसों के उत्पात की स्थिति में उन्होंने कहा था कि मैं इन राक्षसों को पूरी तरह समाप्त करके इस धरती को राक्षस से मुक्त करूंगा। उनके इस बात का मतलब, उन उपद्रवी तत्वों से है, जो हमारी राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read