spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM नीतीश कुमार ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...

CM नीतीश कुमार ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज के मिलेगा लोन

fok-media-samman-samaroh


Bihar Education Loan: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार राज्य की जनता को एक के बाद बड़े सौगात दे रहे हैं। इस बार सीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले 4 लाख के लोन को सरकार ने इंटरेस्ट फ्री कर दिया। यही नहीं, लोन के भुगतान के लिए मासिक किस्‍त की संख्‍या को 70 से बढ़ाकर 120 कर दिया है। यानि अगर आप बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 4 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो आपको उसे चुकाने के लिए पूरे 10 साल मिलेंगे और कोई इंटरेस्ट भी नहीं देना होगा।


अतिरिक्त बोझ से मिलेगा छुटकारा


पहले छात्रों को लोन पर ब्याज देना पड़ता था, लेकिन अब उस पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं होगा। किस्तों की अवधि बढ़ने से हर महीने की EMI कम हो जाएगी। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सोचना नहीं होगा और वह अपनी पढ़ाई आसानी से पूरा कर सकते हैं।


क्या है इस फैसले का उद्देश्य


वहीं, इस घोषना को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि इस कदम से बिहार के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और करियर के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular