spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM नायब सैनी का दावा, लोगों से सुझाव लेकर तैयार किया बजट,...

CM नायब सैनी का दावा, लोगों से सुझाव लेकर तैयार किया बजट, हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 20फरवरी से शुरू होने जा रहा है। संकल्प पत्र के 217वादों में से आज तक 60वादे किया जा चुके हैं पूरे और 120पर तेजी से कार्य चल रहा है। सीएम सैनी ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 25 हजार 573 युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई।


सीएम सैनी ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं शुरू की गई। सीएम सैनी ने कहा कि CET-C के लिए लगभग साढे 13लाख अभ्यार्थियों की परीक्षा का सफल  आयोजन किया गया। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है।  हरियाणा देश का पहला प्रदेश जहां किसान की 24फसलें MSP पर खरीदी जाती है। वर्ष 2025 -26में कुल 248घोषणाएं की गई जिनमें से 77बजट घोषणाएं पूरी कर ली गई है।


नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26में वर्ष 2024- 25के मुकाबले राज्य की जीडीपी 12.67प्रतिशत की दर से बढ़ी है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।पिछले 10वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुना वृद्धि की हुई। हमारे समय में अर्थव्यवस्था पर हुआ वास्तविक खर्च विपक्ष के समय में हुए वास्तविक खर्च से लगभग तीन गुणा है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361प्रतिशत हुआ। यह 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2023- 24तक लगभग 27लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान हुए। 2005से 2014की अवधि के बीच प्रदेश में थे लगभग 45विश्वविद्यालय, वर्ष 2015से 2025की अवधि के बीच 80नए विश्वविद्यालय प्रदेश में स्थापित किए गए। राज्य के राजस्व में वर्ष 2024 -25में लगभग 52हजार 376करोड रुपए की वृद्धि हुई। उद्योग एवं श्रमिक के बीच सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के लिए उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का गठन किया गया। वर्ष 2015- 25की अवधि में उद्यम और उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर 20लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन हुए।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अप्रैल 2024से मार्च 2025के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10बिलियन यूएस डॉलर का रहा है। हरियाणा केवल विकास ही नहीं कर रहा बल्कि 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप को तैयार कर रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular