HomeUTTAR PRADESHCleaning friend: नगर में कार्यरत 200 सफाई मित्रों को बितरित कम्बल 

Cleaning friend: नगर में कार्यरत 200 सफाई मित्रों को बितरित कम्बल 

Cleaning friend: नगर में कार्यरत 200 सफाई मित्रों को बितरित कम्बल

Cleaning friend: नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल और नगर की अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला द्वारा कड़ाके की पड रही ठंड को देखते हुए नगर में कार्यरत 200 सफाई मित्रों को कम्बल बितरित किया गया।

बुधवार को नपाप कुशीनगर के कार्यालय में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाप अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुन्दर रखने में निकाय के सफाई मित्रों का सराहनीय योगदान है।

ठंड से बचाव को लेकर इंतजाम किए गए हैं। नगर और वार्डों में अलाव की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन सफाई प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने किया। महिला

सफाई मित्र ममता, रिंकी देवी, कंचन, इंद्रावती देवी, अनिता पाल, पुरुष सफाई मित्र उपेन्द्र, अकबर, प्रमोद दीपक आदि सहित दो सौ को कम्बल दिया गया। इस दौरान प्रभारी लिपिक राजेश श्रीवास्तव सहित नपाप कर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read