HomeUTTAR PRADESHभाजपा इस चुनाव में नौ दो ग्यारह होगी: अखिलेश यादव

भाजपा इस चुनाव में नौ दो ग्यारह होगी: अखिलेश यादव

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज यहां कहा कि कांग्रेस के साथ आने पर हम एक एक ग्यारह हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी नौ दो ग्यारह हो जायेगी।

सुलतानपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम भुआल के समर्थन में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहाकि इस बार अमेठी, रायबरेली ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता इनको 79 सीटें हराने जा रही है । यह पार्टियों का गठबंधन हैं, व्यक्तियों का नही, इसलिए पार्टी के गठबंधन के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। उन्होंने रायबरेली के पूर्व विधायक मनोज पांडेय का नाम लिए बगैर बोले भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज लोगो के सहारे चुनाव जीतने का गलत सपना देख रही है जो दूसरों का गड्ढा खोदते हैं वह पहले गिरते हैं।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा “ राजनीति के रिश्ते बहुत गहरे होते हैं। जनता ये देखती है की रिश्ते के साथ साथ आपने दिया क्या क्या है, आपकी योजनाओं के लिए क्या किया है ? सुलतानपुर की जनता को भाजपा की सरकार ने बेरोजगार बना दिया है, किसानों की फसल से लूट कर ली, जानवरों से खेत नही बचा पा रहे। बिजली मंहगी कर दी, डीजल पेट्रोल महंगे कर दिए । इसका जवाब बीजेपी के पास क्या है। सपा प्रत्याशी राम भुआल जीतते हैं तो चीनी मिल सही करवाएंगे।”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार ने हमारी साइकिल महंगी कर दी। नौजवानों की नौकरी छीनने वाले सत्ताधारियों ने महंगी कर दी नैनो, यूरिया। सरकार के लोग एपर लीक करा रहे हैं, जिससे नौजवानों को ओकरी न देनी पड़े। नौजवान कह रहे कि बेरोजगार होने से शादी का संकट शुरू हो रहा‌ है । राशन योजना में कम हो गई मात्रा, घटिया हो गई गुणवत्ता।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read