HomeUTTAR PRADESHBJP ने किया चुनाव अभियान समिति का ऐलान, कुछ नए नेता भी...

BJP ने किया चुनाव अभियान समिति का ऐलान, कुछ नए नेता भी हुए लिस्ट में शामिल


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान किया। इस समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत 45 नेता को शामिल किया गया है। बिहार बीजेपी ने इस समिति के लोगों को लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया है, जिसमें सभी की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कुछ नए नामो को भी शामिल किया गया है।


चुनाव से पहले हुई इन नामों की घोषणा


बता दें कि बीजेपी ने कुछ दिन पहले ही इस चुनाव को लेकर अपने प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों की घोषणा की है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है।


मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे बिहार का दौरा


चुनाव आयोग के अनुसार, आयोग 6 अक्टूबर के आसपास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार आएंगे। इनके बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।


पार्टियों के बीच खीचतान जारी


इस बार के बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच का मुकाबले को काफी दिलचस्प माना जा रहा है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाना शुरू कर चुके हैं। इतना ही नहीं पार्टियों के बीच आपस में बयानबाजी का दौर भी जारी हो गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read