HomeUTTAR PRADESHBike challan: सड़क दुर्घटनाओं सम्भावनाओं के दृष्टिगत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों...

Bike challan: सड़क दुर्घटनाओं सम्भावनाओं के दृष्टिगत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का किया गया चालान 

Bike challan: सड़क दुर्घटनाओं सम्भावनाओं के दृष्टिगत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का किया गया चालान

Bike challan: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शीत ऋतु/कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं के दृष्टिगत सड़क के किनारे एन0एच0-28/28बी, अन्य प्रमुख मार्गो व होटल/ढाबों/पेट्रोल पम्पों के आस-पास अव्यवस्थित खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित करने व दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में सर्किल सदर के समस्त थानों द्वारा कुल 61 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया

तथा बिना हैलमेट दो पहिया वाहन चलाने व अन्य के सम्बन्ध में कुल 19 वाहनों से कुल 13,800/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्किल कसया के समस्त थानों द्वारा कुल 41 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया तथा

बिना हैलमेट दो पहिया वाहन चलाने व अन्य के सम्बन्ध में कुल 12 वाहनों से कुल 12,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल तमकुहीराज के समस्त थानों द्वारा कुल 57 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया तथा बिना हैलमेट दो पहिया वाहन चलाने व अन्य के सम्बन्ध में कुल 22 वाहनों से कुल 21,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में सर्किल खड्डा के समस्त थानों द्वारा कुल 30 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया तथा बिना हैलमेट दो पहिया वाहन चलाने व अन्य के सम्बन्ध में कुल 04 वाहनों से कुल 2,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

इस प्रकार जनपद कुशीनगर में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.12.2024 को जनपद के यातायात पुलिस व समस्त थानों द्वारा कुल 189 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया

तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले व अन्य के सम्बन्ध में कुल 57 वाहनों का चालन कर कुल 48,800/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read