HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है : योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव हुए हैं। सरकारें पहले भी थीं,पैसा पहले भी था, देश और प्रदेश भी वही था, मगर तब विकास की सोच नहीं थी, केवल अपने परिवार के विकास की सोच ही हावी थी। मगर, हमारे अंदर जनता की खुशहाली के लिए जूझने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि गीडा की तर्ज पर धुरियापार में भी नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसके बाद पूरी दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को कौड़ीराम में गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ये गर्मी बताती है कि बरसात अच्छी होगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जो पसीना आप कमल फूल के लिए बहा रहे हैं, इस कर्ज को यहां का विकास करके चुकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अंतिम चरण में आ चुका है। शुरू ही से पूरे देश में उत्साह देखने को मिला है। शुरू में मौसम ठीक था, मगर ये गर्मी बताती है कि बरसात अच्छी होगी और वोट भी अच्छे पड़ने वाले हैं। आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है, कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार। इस नारे से सपा और कांग्रेस को चक्कर आने लगा है, क्योंकि ये 400 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ रहे।

हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज एक नई अयोध्या बन चुकी है, ऐसे लगता है जैसे प्रभु श्रीराम साक्षात विराजमान होकर हमपर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं, मगर उससे पहले ही वहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया। विश्रामालयों का नाम निषाद राज के नाम पर और माता शबरी के नाम पर भोजनालयों का नामकरण किया गया। हम सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं। हमने रामलला को विराजमान होते देखा है। आप कह सकते हैं कि हमारे कारण ये काम हुआ है। जिसने भी कमल के फूल पर वोट दिया है वह कह सकता है कि भगवान श्रीराम हमारे कारण विराजमान हुए हैं। यह इस लोक और परलोक को सुधारने वाला कार्य है।

आज सीमाओं पर घुसपैठ नहीं होती

अब दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज कौड़ीराम से गोरखपुर 10 मिनट की दूरी पर है। वाराणसी दो घंटे की दूरी पर है। कनेक्टिविटी अच्छी हो चुकी है। कांग्रेस के समय में धुरियापार में चीनी मिल लगी थी, जो एक दिन भी नहीं चली आज वहां कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट लग या है। अभी तो हमारा प्रयास है कि हम गीडा के तर्ज पर एक नया क्षेत्र वहां विकसित करने जा रहे हैं। एक सिमेंट फैक्ट्री भी लगाने जा रहे हैं। गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों ने 100 साल पहले सिंगापुर, लाओस और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में जाकर काम किया। अब आपको बाहर नहीं जाना होगा, अब दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी।

कांग्रेस और सपा के शासनकाल में गरीब भूख से मरता था

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले कौड़ीराम का क्या हाल था, हर कोई जानता है। आज यहां बाईपास बन चुका है। एक तरफ विकास, सुरक्षा और सम्मान पर काम हुआ है, तो वहीं कांग्रेस और सपा के शासनकाल में गरीब भूख से मरता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। इन्सेफलाइटिस से बच्चे दम तोड़ते थे और कोई पूछने वाला नहीं था। आज किसी गरीब का बच्चा नहीं मरता, क्योंकि इन्सेफलाइटिस को समाप्त कर दिया गया है। कोई किसी बेटी और व्यापारी को तंग नहीं कर सकता, क्योंकि माफिया को समाप्त कर दिया गया है। 80 करोड़ जनता को फ्री राशन दिया जा रहा है।

फिर एक बार मोदी सरकार आवश्यक है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वह सत्ता में आएगी तो पर्सनल लॉ लागू करेगी। तब न बेटी स्कूल जा पाएगी, न महिलाएं ऑफिस या बाजार जा सकेंगी। दादी जो नारा लगाती थी, गरीबी हटाने के लिए 54 साल बाद पोता भी वही नारा लगा रहा है। ये विरासत टैक्स लगाकर शरिया कानून लागू करना चाहते हैं, जो औरंगजेब का जजिया कर है। आज कोई सभ्य मुस्लिम अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। हमें औरंगजेब को दोबारा जिंदा नहीं होने देना है। इसके लिए फिर एक बार मोदी सरकार आवश्यक है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read