spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHAAP में बड़ा उलटफेर, अनमोल गगन मान ने छोड़ी विधायकी; राजनीति से...

AAP में बड़ा उलटफेर, अनमोल गगन मान ने छोड़ी विधायकी; राजनीति से लिया संन्यास

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक और मशहूर पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही. उन्होंने राजनीति से भी पूरी तरह संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया है। इस फैसले ने AAP और पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्योंकि अनमोल गगन मान पार्टी की एक प्रमुख युवा नेता और प्रभावशाली चेहरा थीं। 


राजनीति से संन्यास का ऐलान 


बता दें, अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर साहब को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।’ उन्होंने अपने इस्तीफे को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया और इसे जल्द स्वीकार करने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। 


अनमोल गगन मान का राजनीतिक सफर


मालूम हो कि अनमोल गगन मान का असली नाम गगनदीप कौर मान है। वह एक लोकप्रिय पंजाबी गायिका हैं, जिन्होंने साल 2020में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2022के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से भारी मतों से जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद उन्हें भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जहां उन्होंने पर्यटन, संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, और आतिथ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले। हालांकि, सितंबर 2024में हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें चार अन्य मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। 


AAP के लिए चुनौती


अनमोल गगन मान का विधायक पद से इस्तीफा देना और राजनीति से संन्यास का ऐलान AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर तब जब पंजाब में पार्टी पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। खरड़ सीट के साथ-साथ हाल ही में तरनतारन सीट के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई सीट के कारण पंजाब में जल्द ही दो उपचुनाव होने हैं। अनमोल के इस्तीफे ने पार्टी के सामने नेतृत्व और संगठनात्मक स्थिरता के सवाल खड़े कर दिए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular