HomeUTTAR PRADESH70 हजार करोड़ और 10.90 लाख कर्मचारी...रेलवे वर्कर्स को सरकार की तरफ...

70 हजार करोड़ और 10.90 लाख कर्मचारी…रेलवे वर्कर्स को सरकार की तरफ से बड़ा दिवाली बोनस, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले


Modi Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 10.90 लाख रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस देने की मंजूरी दी गई है। इस बोनस पर कुल खर्च 1865.68 करोड़ रुपये आएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह फैसला कर्मचारियों की मेहनत और रेलवे की निरंतर सेवा के सम्मान में लिया गया है। भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (IREF) लंबे समय से बोनस की राशि बढ़ाने की मांग कर रहा था। अभी ₹7,000 प्रतिमाह के आधार पर यह बोनस दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने की भी मांग उठी थी।


समुद्री क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ का बड़ा रिफॉर्म पैकेज


कैबिनेट ने भारत के शिपबिल्डिंग और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के मेगा रिफॉर्म पैकेज को भी मंजूरी दी है। यह 4-स्तंभों वाले व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें घरेलू जहाज निर्माण, समुद्री वित्त पोषण, तकनीकी क्षमताओं का विकास और नीति सुधार शामिल हैं। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ को नई ऊर्जा देगा और वैश्विक समुद्री उद्योग में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने में मदद करेगा।


बिहार को रेलवे कनेक्टिविटी की सौगात


बिहार के लिए भी कैबिनेट से बड़ी खबर आई है। बख्तियारपुर-राजगिर-तिलैया सेक्शन में 104 किलोमीटर लंबी सिंगल लाइन को डबल करने की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 2,192 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह गया, नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिलों को कवर करेगी। राजगीर, नालंदा और पावापुरी जैसे तीर्थस्थलों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read