spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'2017 से पहले माफियाओं की चलती थी समानांतर सरकार, अब कानून का...

‘2017 से पहले माफियाओं की चलती थी समानांतर सरकार, अब कानून का राज’ Yogi Adityanath का विपक्ष पर तीखा तंज

fok-media-samman-samaroh


UP NEWS: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को अराजकता अव्यवस्था का गढ़ बना दिया था। आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीति और सशासन की प्रतिबद्धता के कारण बीमारू से ब्रेकथ्रू स्टेट बना है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा  राज्यपाल प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। संवैधानिक प्रमुख के प्रति हमारे मुख्य प्रतिपक्ष का जो आचरण रहा है, वह लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करें और संविधान की व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। हमें ऐसे कोई आचरण नहीं रखना है जो कि देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की ओर अग्रसर करें। जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है तो उनसे इस प्रकार की अपेक्षा करने का कोई लाभ नहीं है।


आज उपद्रव प्रदेश‘ ‘उत्सव प्रदेशबन गया है- सीएम योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि 2017 के पहले गुंडे और माफिया इस प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का राज था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि अराजकता और अस्थिरता का पर्याय बन गया था। लेकिन आज ‘उपद्रव प्रदेश’ ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है। रूल ऑफ लॉ स्थापित किया। यूपी में न दंगा न कर्फ्यू, अब सब चंगा।


उत्तर प्रदेश ट्रिपल T की त्रिवेणी बन चुका है- सीएम योगी


सीएम योगी ने कहा कि राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट हो रहा है,  जबकि उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और ट्रांसफॉर्मेशन – ट्रिपल T की त्रिवेणी बन चुका है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular