Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘18 मई तक सीजफायर पर सहमति बनी है’ पाकिस्तान की संसद में...

‘18 मई तक सीजफायर पर सहमति बनी है’ पाकिस्तान की संसद में डिप्टी पीएम का बड़ा दावा

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीपहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के समय एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को ओर से कहा जा रहा है कि 18 मई तक सीजफायर पर सहमति बनी है। हालांकि इस अभी तक भारत की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।


पाकिस्तान की संसद में विदेश मंत्री इशाक डार ने बीते दिन यानि 15 मई को संसद में बयान दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर 18 मई 2025 तक लागू रहेगा। यह अस्थायी युद्धविराम नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी रोकने के उद्देश्य से 10मई को अमेरिका की मध्यस्थता से लागू हुआ था। उन्होंने ने कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए है, लेकिन भारत की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार


सीजफायर के बावजूद, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए थे। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 10 मई को कहा था कि पाकिस्तान ने समझौते के कुछ घंटों बाद ही उल्लंघन किया, जबकि पाकिस्तान ने भारत पर उल्लंघन का आरोप लगाया। वर्तमान में, सीजफायर स्थिर है, लेकिन कश्मीर और Indus Waters Treaty जैसे मुद्दों पर तनाव बरकरार है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular