HomeUTTAR PRADESH11,000 करोड़ का घोटाला बेनकाब

11,000 करोड़ का घोटाला बेनकाब


Haryana Raid: हरियाणा के बल्लभगढ़ उप तहसील में आयकर विभाग ने हाल ही में एक बड़े पैमाने पर छापेमारी की। जिसने 11हजार करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस छापेमारी ने संपत्ति रजिस्ट्री और कर चोरी से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर किया है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, 20जून को आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने बल्लभगढ़ उप तहसील कार्यालय में छापा मारा। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि तहसील कार्यालय में संपत्ति रजिस्ट्री से संबंधित अनियमितताएं और बड़े पैमाने पर कर चोरी हो रही थी। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के दस्तावेजों, रिकॉर्ड्स और डिजिटल डेटा की गहन जांच की।


दरअसल, छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि तहसील कार्यालय में संपत्ति रजिस्ट्री से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया गया था। संपत्ति रजिस्ट्री में संपत्ति के मूल्य को कम करके दिखाया गया। जिस वजह से सरकार को टैक्स के रूप में भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा, कुछ रजिस्ट्रियों में पैन नंबर और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण विवरण गायब थे, जो कर चोरी का संकेत देते हैं।


आयकर विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा


आयकर विभाग की जांच अब बल्लभगढ़ तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, विभाग ने हरियाणा के अन्य तहसील कार्यालयों, जैसे फरीदाबाद और पलवल को भी अपने रडार पर लिया है। इसके अलावा इस घोटाले में शामिल बिल्डरों, संपत्ति डीलरों और अन्य पक्षों की भी जांच की जा रही है। साथ ही, विभाग ने स्थानीय राजस्व विभाग से संपत्ति रजिस्ट्री से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स मांगे हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read