HomeUTTAR PRADESH11 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया अनमोल बिश्नोई, कई हाई-प्रोफाइल...

11 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया अनमोल बिश्नोई, कई हाई-प्रोफाइल मर्डर्स का था मास्टरमाइंड


Anmol Bishnoi NIA Custody:गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अनमोल को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पोश किया गया। जहां उसे 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया, ताकि विभिन्न मामलों में पूछताछ की जा सके। NIA ने अदालत में दावा किया कि अनमोल का 35 से ज्यादा हत्याकांडों और 20 से ज्यादा अपहरण, धमकी तथा अन्य अपराधों से सीधा संबंध है। यह घटनाक्रम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा है, जो अनमोल की अपराधी गतिविधियों को उजागर करता है।


अमेरिका से प्रत्यर्पण और दिल्ली में गिरफ्तारी


बता दें, अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से 18 नवंबर को निर्वासित किया गया, जिसके बाद वे 19 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले साल कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में उन्हें अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और आवाज विश्लेषण से उनकी पहचान की पुष्टि की। तो वहीं, भारत सरकार के अनुरोध पर यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने उनके निर्वासन की प्रक्रिया पूरी की। दिल्ली पहुंचते ही NIA की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और विशेष अदालत में पेश किया। जहां उसे 11 दिन की रिमांड मंजूर हुई।  NIA ने शुरू में 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने 11 दिन की मंजूरी दी।


35 से ज्यादा हत्याओं से जुड़े तार


NIA ने अदालत में बताया कि अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख सदस्य है, जो एक आतंकी सिंडिकेट के रूप में काम करता है। एजेंसी के अनुसार, अनमोल का 35 से ज्यादा हत्याकांडों से सीधा कनेक्शन है, साथ ही अपहरण, धमकियां और अन्य अपराधों की 20 से अधिक घटनाओं में भूमिका है। 2023 में दाखिल चार्जशीट में अनमोल को नामजद किया गया था, जहां कहा गया कि उन्होंने 2020 से 2023 तक गोल्डी ब्रार और लॉरेंस बिश्नोई की मदद से भारत में कई आतंकी गतिविधियां संचालित कीं। जानकारी के अनुसार, अनमोल इस सिंडिकेट से जुड़े 19वें व्यक्ति हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। जांच में उनके फोन से मिले ऑडियो क्लिप से शूटरों के साथ बातचीत का सबूत मिला है।


मालूम हो कि 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या में अनमोल मुख्य आरोपी हैं। उनके फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में अनमोल ने जिम्मेदारी का दावा किया था। इसके अलावा मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अनमोल की मुख्य भूमिका का दावा किया गया है, जो गैंग की बदले की कार्रवाई थी।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read