HomeUTTAR PRADESH100 करोड़ के घोटाले का बड़ा खेल, जानें छांगुर बाबा के खिलाफ...

100 करोड़ के घोटाले का बड़ा खेल, जानें छांगुर बाबा के खिलाफ ED की जांच में क्या आया सामने?


 Changur Baba Case:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर प्रवर्तन निदेशालय और यूपी ATS ने शिकंजा कस दिया है। यह कार्रवाई अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग से जुड़े 100करोड़ रुपये से अधिक के साम्राज्य को लेकर हो रही है। जुलाई 2025में शुरू हुई इस जांच में ED ने बाबा के 40फर्जी संस्थाओं के नाम पर खोले गए बैंक खातों का पता लगाया है। इनमें से 6विदेशी बैंकों में हैं, जिनमें अरब देशों से मोटी रकम आने के सबूत मिले हैं। बता दें, कि यह पैसा धर्मांतरण और उत्तर प्रदेश, नागपुर, पुणे में संपत्ति खरीदने में इस्तेमाल हुआ था।


विदेशी फंडिंग से बनाया प्रॉपर्टी का जाल


छांगुर बाबा ने विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कर पुणे के लोनावला में 16करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी। साथ ही नागपुर में भी बड़े सौदे किए। जांच में सामने आया कि बाबा ने आलीशान बंगला, शोरूम, लग्जरी गाड़ियां, और विदेशी नस्ल के घोड़े व कुत्ते खरीदे। ED इन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है, जबकि ATS बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन नीतू पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की योजना बना रही है। इस एक्ट के लागू होते ही उनकी सारी संपत्तियां जब्त हो सकती हैं।


धर्मांतरण के लिए रची साजिश


ATS की जांच में खुलासा हुआ कि छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के लिए एक बड़ा नेटवर्क चलाया, जिसमें प्रेम जाल और आर्थिक लालच का सहारा लिया गया। बाबा के 40से अधिक बैंक खातों में 100करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी फंडिंग का पता चला। ATS अब पुणे और नागपुर में संपत्ति सौदों की गहन जांच के लिए बाबा और सहयोगियों को वहां ले जा सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read