spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिमाचल में मानसून का तांडव, 21 लोगों की मौत...34 लापता; 400 करोड़...

हिमाचल में मानसून का तांडव, 21 लोगों की मौत…34 लापता; 400 करोड़ के नुकसान का दावा

fok-media-samman-samaroh


Himachal Pradesh Monsoon: इस साल हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। 20जून को मानसून की शुरुआत के बाद से भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन आपदाओं में अब तक 21लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34लोग लापता हैं और 245सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं। इसके अलावा राज्य को लगभग 400करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है।


हिमाचल प्रदेश में तबाही वाला मानसून


मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 19जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से लगातार भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं, मंडी जिले में 1जुलाई को भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने सबसे अधिक कहर बरपाया। जहां 253.8मिमी बारिश दर्ज की गई। आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 2जुलाई तक राज्य में 16बादल फटने और तीन बाढ़ की घटनाएं दर्ज की गईं। जिनमें मंडी में 10लोगों की मौत हुई और 34लोग लापता हैं।


कांगड़ा जिले में भी सात लोगों की मौत की सूचना है, जबकि चंबा में छह और कुल्लू में चार लोगों की जान गई। शिमला, किन्नौर, सिरमौर और सोलन जैसे जिलों में भी मौतें और नुकसान की खबरें हैं। भूस्खलन और बाढ़ ने सैकड़ों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया 


बचाव और राहत कार्य


हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा से निपटने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और होम गार्ड की टीमें मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जैसे प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 370लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। आपातकालीन आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं, और प्रभावित लोगों को तंबू, कंबल और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं।


मौसम विभाग की चेतावनी


हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ 08 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और कुछ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular