HomeUTTAR PRADESH‘हिंदी बोलने वालों को वह लोग थप्पड़ मार रहे हैं’ शिवसेना पर...

‘हिंदी बोलने वालों को वह लोग थप्पड़ मार रहे हैं’ शिवसेना पर जमकर बरसे अनिल विज


Haryana News: ब्रिक्स सम्मेलन में सभी नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कि इस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेल्यूट है जिन्होंने पहले सांसदों को एक डेलिगेशन को अलग-अलग देश में भेजो उसके बाद लगातार उन्होंने कई देशों में दौरा कर रहे और लोगों को सच्चाई बता रहे हैं और आज ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प भी दोहराया है और जो पहलगाम में आतंकवादियों ने कत्लेआम किया था उसकी निंदा भी की है।


पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को कारगिल शहीद कैप्टन करनाल शेर खान शहीद को उनकी 26वीं “शहादत” की सालगिरह पर “हार्दिक श्रद्धांजलि” दी। जबकि पाकिस्तान टाइगर हिल पर मिले उनके शव को लेने से इनकार कर दिया था जिस पर अनिल विज ने तीखी की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है ये युद्ध में हमेशा झूठ का प्रचार करते हैं कारगिल में इन्होंने शेर खान को पहचानने से भी इंकार कर दिया था उसका शव लेने से भी इंकार कर दिया था लेकिन अब उसको श्रद्धांजलि दे रहे हैं इसका मतलब है कि उस दौरान झूठ बोला गया और अब उसको श्रद्धांजलि दे रहे हो इसका मतलब शेर खान ने पाकिस्तानी आकाओं के आदेश पर कारगिल में दुस्साहस किया।


बिहार में प्रसिद्ध व्यवसाई खेमका की हत्या को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि बिहार अब क्राइम कैपिटल बन चुका है जिस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कोरी राजनीति कर रहे हैं जहां कांग्रेस समर्थित सरकार है वहां पर बलात्कार और कत्ल होते हैं तब उनके मुंह पर टेप लग जाती है और उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं नहीं निकलता बिहार में अगर कुछ हुआ है तो उसे मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है और कुछ एक लोगों को तो शायद पकड़ भी लिया है परंतु राहुल गांधी को तो बोलना है।


‘मैं यह पूछना चाहता हूंकि…’


शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा कि वह हिंदी का नहीं हिंदी थोपे जाने का विरोध कर रहे है जिस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदी बोलने वालों को वह लोग थप्पड़ मार रहे हैं उनकी दुकान तोड़ रहे हैं उनको वहां से निकलने के लिए कह रहे हो तो फिर यह क्या है विज ने तीखी तल्ख तेवर में कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं क्या आप रहते हो की महाराष्ट्र में केवल मराठी बोलो तो हमारी गीता जी तो संस्कृत में लिखी हुई है और कुरान अरबी में लिखी हुई है।


महाराष्ट्र में गीता और कुरान पढ़ने पर भी पाबंदी लगाओगे- अनिल विज


अनिल विज ने कहा कि इसका मतलब की महाराष्ट्र में गीता और कुरान पढ़ने पर भी पाबंदी लगाओगे मंदिर और मस्जिदों को भी बंद करवाओगे यह जो भाषा का विरोध कर रहे हैं वो देश के संघीय ढांचे का विरोध कर रहे हैं जो हिंदी का विरोध कर रहा है वह हिंदुस्तान का विरोध कर रहा है क्योंकि हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रीय भाषा है विज ने कहा कि आप अपनी भाषा पढ़िए और पढ़ाइए लेकिन हिंदी भाषा का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read