HomeUTTAR PRADESHहापुड़ में कैंटर ने मचाया कहर...बाइक को मारी टक्कर, चार बच्चों समेत...

हापुड़ में कैंटर ने मचाया कहर…बाइक को मारी टक्कर, चार बच्चों समेत पांच की मौत


UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 02 जुलाई की देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


दरअसल, ये हादसा हापुड़ के हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर-हापुड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-334) पर पड़ाव के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। हापुड़ के रफीकनगर, मजीदपुरा निवासी 36 वर्षीय दानिश, जो पेशे से राजमिस्त्री थे, अपनी दो बेटियों—माहिरा (6 वर्ष) और समायरा (5 वर्ष)—तथा अपने भाई सरताज के बेटे समर (8 वर्ष) और पड़ोसी वकील के बेटे माहिम (8 वर्ष) के साथ मुरशदपुर में एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। देर रात जब दानिश इन चारों बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे थे। तभी बुलंदशहर-हापुड़ मार्ग पर मिनीलैंड स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस, तीन थानों की फोर्स, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चश्मदीदों ने बताया कि कैंटर गलत दिशा से आ रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


जांच में जुटी पुलिस


अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, चालक की तलाश के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैंटर की गति और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस अब चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read