HomeUTTAR PRADESHहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 13 कैटेगरी में बढ़ाई गई पेंशन; अब...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 13 कैटेगरी में बढ़ाई गई पेंशन; अब 14400 तक मिलेंगे


Haryana News: हरियाणा सरकार ने बजट पेश करने से पहले बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विभिन्न सामजिक सुरक्षा पेशनों को बढ़ाया है। जिसके तहत 13 से अधिक कैटेगरी में पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3200 से 14400 तक किया गया है। ये राशि अगले दो दिनों में जारी कि जा सकती है। एसिड अटैक पीड़ितों को 8000 हजार से 14400 और दिव्यांग को 2600 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। जिसमें 500 से लेकर 900 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।     


सामाजिक न्याय एंव अंत्योदय कल्याणा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए जाने के चलते पात्र लोगों को बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिल पाई थी। उनके खाते में सिर्फ 3 हजार रुपए मासिक के हिसाब से पेंशन भेजी जा रही थी। अब अगले दो दिनों के अंदर सभी पेंशनभोगियों के खातों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी की 200 रुपए मासिक की दर से बढ़ी हुई पेंशन 600-600 रुपए भेजे जाएंगे।


जमा कराने होंगे जरूरी दस्तावेज


बता दें कि सीएम सैनी ने बुधवार यानी 11 फरवरी को अपने आवास पर आयोजित बैठक में आधिकारियों को निर्देश जारी किया था। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि भविष्य में अगर किसी व्यक्ति की पेंशन रोकी जानी है या काटी जानी है, तो उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजना होगा। इस संदेश में स्पष्ट रूप से यह बताना होगा कि पेंशन क्यों रोकी गई या क्यों काटी गई है। सीएम सैनी ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा था कि मोबाइल पर मैसेज के जरिए जरूरी दस्तावेज जमा कराने के लिए कहें।


21 लाख लोगों को होगा फायदा


सीएम सैनी के इस फैसले से इनोलो और कांग्रेस का एक मुद्दा खत्म हो गया है। अब 21 लाख लोगों को पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र के प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह के लिए बढ़ी हुई 200 रुपए की राशि पात्र लोगों के खातों में भेज दी गई। वहीं, दिसंबर महीने की राशि शुक्रवार तक और नवंबर महीने का पैसा सोमवार तक खातों में पहुंच जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read