HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की...

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील


Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की शुरुआत बेहद शानदार रही है। बुधवार को प्रदेश के जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है। सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, युमाननगर और हिसार में दिन भर बादल छाए रहे। साथ ही इन सभी जगहों पर रुक-रुक बारिश हो रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने एक फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 2 दिन भारी बारिश होगी। इस बार मानसून में अच्छी बारिश हुई है। साथ ही चंडीगढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। नॉर्थ हरियाणा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। नॉर्थ वेस्ट पंजाब में ज्यादा बारिश की संभावना है। साउथ ईस्ट पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है।


लोगों से सावधानी बरतने की अपील


इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के बीच लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले वहां का वैदर फोरकास्ट देखें। वहीं, हिमाचल में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में अभी मानसून कुच खास नहीं रहा है। मौसम तो लगातार बन रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। लेकिन दिल्ली में 1 जून से 9 जुलाई तक सामान्य से 23% कम बारिश दर्ज की गई। पड़ोसी राज्यों में खूब बारिश हुई।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read