HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में प्रिंसिपल ने की 7 साल के बच्चे के साथ हैवानियत,...

हरियाणा में प्रिंसिपल ने की 7 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, खिड़की से उल्टा बांधकर दी सजा


Haryana News: हरियाणा के पानीपत में सोमवार, 29 अगस्त को एक निजी प्राथमिक विद्यालय के दूसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने और उसे खिड़की से उल्टा बांधने का आरोप प्रिंसिपल और ड्राइवर पर लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।


शिक्षा मंत्री बंद कराया स्कूल


हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि डिपार्टमेंट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस भिजवाकर स्कूल को बंद कर दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर गिरफ्तार कर लिए गए है। स्कूल में बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए भेजा जाता है। ये इंसानियत नहीं है, इसलिए विभाग ने कड़ा कदम उठाया है।


वीडियो आया सामने


बता दें कि दो वीडियो वायरल हुए थे। दोनों वीडियो पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल के बताए गए। इसमें एक वीडियो में स्कूल बस ड्राइवर सात साल के बच्चे को खिड़की से उल्टा बांधकर पीटता हुआ नजर आया। एक अन्य वीडियो में, स्कूल के प्रिंसिपल को दो छात्रों को लगातार थप्पड़ मारते और एक छात्र के कान उनके सहपाठियों के सामने खींचते हुए देखा गया।


पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि घटना 13 अगस्त की है और पीड़ित के परिवार को इस अपराध के बारे में 27 सितंबर को पता चला, जब बस चालक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लड़का खिड़की से उल्टा बांधा हुआ नजर आ रहा था।


अभिभावकों ने लगाए ये आरोप


प्रिंसिपल ने स्वीकार किया कि उन्होंने छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर डांटने के लिए ड्राइवर को बुलाया था, लेकिन उन्हें शारीरिक दंड के बारे में तब पता चला, जब उसके माता-पिता शनिवार को स्कूल आए और इस बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 अगस्त को उसे नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि, कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल शारीरिक दंड के रूप में छात्रों से कक्षा और शौचालय का फर्श साफ करने के लिए कहती थी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read