HomeUTTAR PRADESHहरियाणा के इन शहरों में बनेंगे लेवर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया...

हरियाणा के इन शहरों में बनेंगे लेवर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया ऐलान


HARYANA NEWS: हरियाणा के लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “पूरे देश में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में भी हर रोज लोगों की सुविधा के लिए कोई ना कोई नई योजना का लाभ उन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने गुरुग्राम, सोहना, पलवल,सोनीपत और बावल में पांच लेबर कोर्ट स्थापित करने और ई-अदालत प्रणाली शुरू करने की घोषणा की, जिससे श्रमिक विवादों का शीघ्र निपटारा होगा।


सीएम सैनी ने कहा कि आज 4 नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया है, इसका लाभ हरियाणा के लोगों को मिलेगा। आज जिन 4 पहलों की शुरुआत की गई है, यह सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं है, यह सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा के नए अध्याय की शुरुआत है। आज पेपरलेस रजिस्ट्री(पेपरलेस रजिस्ट्री ट्रैकिंग पोर्टल) का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग की चार नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। यह चार पहल सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा के नए अध्याय की शुरुआत की। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग देश के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक आज से पूरे हरियाणा प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री का शुभारंभ किया गया।


इससे नागरिक अब घर बैठकर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे- सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि इससे नागरिक अब घर बैठकर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। जमीनी विवादों को सुलझाने के लिए भी किया गया पेपर रहित निशानदेही पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी और सेवाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबोट का भी शुभारंभ किया गया। कोर्ट के केस और न्यायालय में लंबित मामलों की डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का भी शुभारंभ हुआ। लंबित मामलों के त्वरित निपटान के लिए यह कारगर सिद्ध होगा। प्रदेशवासियों से अपील के इन डिजिटल पहलुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read