HomeUTTAR PRADESHहनीट्रैप के आरोपों के चलते फेमस इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार, बिल्डर से...

हनीट्रैप के आरोपों के चलते फेमस इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार, बिल्डर से दो करोड़ की वसूली का लगा आरोप


Influencer Kirti Patel Arrested:गुजरात की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं। दरअसल, सूरत पुलिस ने उन्हें एक बिल्डर से दो करोड़ रुपये की वसूली करन के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिल्डर वजुभाई काठरोडिया की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने कीर्ति और उनके साथियों पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है, जहां लोग कीर्ति की हरकतों पर सवाल उठा रहे हैं। 


बिल्डर के साथ पुराना विवाद


सूरत के कपोद्रा पुलिस और LCB जोन-1 ने मिलकर कीर्ति पटेल को अहमदाबाद के सरखेज इलाके से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता वजुभाई काठरोडिया कहना है कि यह विवाद आठ साल पुराना है। साथ ही उन्होंने बताया कि कीर्ति और उनके साथी विजय सावनी ने बिल्डर से दो करोड़ रुपये की मांग की थी। आरोप है कि कीर्ति ने वजुभाई की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। बता दें, कि विजय सावनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, और पुलिस ने उनके फोन से संपादित तस्वीरें बरामद की हैं। 


हनीट्रैप और धमकी का खेल,जांच में जुटी पुलिस


पुलिस के अनुसार, कीर्ति और उनके साथियों ने वजुभाई को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की। बिल्डर का दावा है कि सावनी ने नौ साल पहले उनके वेलांजा रो हाउस प्रोजेक्ट में पांच लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन बाद में सात लाख रुपये की मांग की। इस बीच, कीर्ति ने सोशल मीडिया पर वजुभाई के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाले और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने सावनी के साथ-साथ जाकिर, झानवी उर्फ ममता गोस्वामी और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सूरत पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। कीर्ति के खिलाफ पहले भी विवादों की खबरें सामने आ चुकी हैं, और इस गिरफ्तारी ने उनकी छवि पर और सवाल उठाए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है और बिल्डर के दावों की सत्यता जांच रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read