HomeUTTAR PRADESHहत्यारे के प्यार में पागल हुई कातिल हसीना, शादी के लिए मिली...

हत्यारे के प्यार में पागल हुई कातिल हसीना, शादी के लिए मिली 15 दिन की पैरोल


Love Between Two Prisioner: राजस्थान में एक बार फिर से अजब-गजब हो गया है। यहां जेल से शुरू हुई लव स्टोरी शादी के मंडप तक पहुंच गई है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन जेल में बंद है। दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है लेकिन, अब दोनों की शादी तय हो गई है।


बता दें कि जयपुर की जेल में बंद प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद अब एक दूसरे के हमसफर बनने वाले हैं। जिसके लिए कोर्ट से 15 दिनों की पैरोल मिल गई है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्मी है। प्रिया और हनुमान प्रसाद दोनों ही जयपुर की सांगनेर ओपन जेल में मिले। इन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।


हनुमान है पांच लोगों का हत्यारा


हनुमान प्रसाद पांच लोगों की हत्या के आरोप में जयपुर की जेल में सजा काट रहा है। प्रसाद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसके पति बनवारी लाल का मर्डर किया। प्रसाद ने जिस घर में मर्डर किया, वहां उसकी गर्लफ्रेंड के तीन बच्चे और एक भतीजा भी था। प्रसाद ने पकड़े जाने के डर से गर्लफ्रेंड के कहने पर चारों बच्चों को भी जानवरों को काटने वाले चाकू से मार डाला।


प्रिया ने लवर की हत्या की


प्रिया सेठ को 2018 की हत्या के मामले में दोषी पाया गया और कोर्ट ने प्रिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रिया को अपने प्रेमी दिक्षांत कामरा का कर्ज चुकाना था। इसके लिए प्रिया ने डेटिंग एप पर एक लड़के को फंसाया और मिलने के लिए बुलाया। प्रिया से जब वो लड़का मिलने आया, तब उसने लड़के को अपने प्रेमी के साथ मिलकर किडनैप कर लिया और लड़के के पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद लड़के के पिता ने तीन लाख रुपए भेज दिए। हालांकि, प्रिया सेठ और कामरा को लगा कि लड़के को छोड़ने पर पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए, सेठ ने कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर 2 मई, 2018 को लड़के का मर्डर कर दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read