HomeUTTAR PRADESHस्वच्छता, हरियाली, समाज सेवा और नियमों के पालन से भी युवा कर...

स्वच्छता, हरियाली, समाज सेवा और नियमों के पालन से भी युवा कर सकते हैं देश की प्रगति में योगदान: सीएम रेखा गुप्ता


Delhi News: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत के रंग, कला के संग’  कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए।  इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लगभग 10 किलोमीटर लंबा कैनवस था, जिस पर हजारों युवाओं और कलाकारों ने ‘विकसित भारत’ थीम पर अपनी कला के रंग बिखेरे। दिल्ली और देशभर से आए कलाकारों ने अपनी कल्पना से एक ऐसे भारत की तस्वीर पेश की, जो आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘विकसित भारत के रंग, कला के संग’ नाम जितना सुंदर है, उतना ही अद्भुत यह आयोजन भी है। हजारों युवाओं ने इस सफेद कैनवस पर भारत के भविष्य की तस्वीर उकेरी है, जो केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए भारत के सपनों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में विकसित भारत युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे कैसा भारत और कैसा भविष्य गढ़ना चाहते हैं। इस आयोजन के माध्यम से सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक जोड़ने का जो प्रयास हुआ है, वह अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक है।


यह देश 140 करोड़ भारतीयों का है- सीएम


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह देश किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सभी 140 करोड़ भारतीयों का है। इसलिए इसे किस स्वरूप में गढ़ना है और भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ाना है, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत को पूरे विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। आज भारत एक मजबूत, आत्मविश्वासी और वैश्विक सहयोग देने वाला राष्ट्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पीएम मोदी का प्रयास ही पर्याप्त नहीं होगा। जब तक देश का हर नागरिक अपनी भूमिका को समझकर उसका निर्वहन नहीं करता, तब तक भारत के सपनों को साकार करना संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत का निर्माण युवाओं के सक्रिय सहयोग से ही संभव है।


युवा पीढ़ी से की अपील


मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी अपने दैनिक जीवन में भी छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से बड़ा योगदान दे सकती है, चाहे वह स्वच्छता अभियान में भागीदारी हो, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाना हो, जरूरतमंद और गरीबों की सहायता करना हो, यातायात नियमों का पालन करना हो या समाज सेवा में आगे बढ़ना हो। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम मिलकर राष्ट्र की प्रगति और गौरव को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read