HomeUTTAR PRADESHस्मृत‍ि-पलाश के मामले में मिस्ट्री गर्ल आई सामने, इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर...

स्मृत‍ि-पलाश के मामले में मिस्ट्री गर्ल आई सामने, इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर किया खुलासा


Palash-Smriti Relationship Rumours: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी, लेकिन ये शादी स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की वजह से टाल दी गई। वहीं, इसके तुरंत बाद अफवाहें फैलने लगीं कि पलाश ने कथित तौर पर स्मृति को धोखा दिया है। इन अफवाहों के बीच नंदिका द्विवेदी का भी नाम सामने आया।


 


नंदिका का नाम सिर्फ इसलिए सामने आया क्योंकि कुछ अनजान Reddit यूजर्स ने पोस्ट डालकर उन्हें इन अफवाहों से जोड़ दिया। वहीं, अब नंदिका ने साफ किया है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी से जुड़े किसी भी विवाद में उनका कोई हाथ नहीं है। नंदिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर किया।


मैंने किसी का रिश्ता खराब नहीं किया- नंदिका


नंदिका द्विवेदी ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने अपने बारे में कई तरह की अफवाहें फैलते हुए देखी। मैं किसी ऐसी व्यक्तिगत स्थिति में शामिल हूं, जो दूसरों के लिए बहुत निजी थी। मैं साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में जो बातें कही जा रही है, खासकर ये कि मैंने किसी का रिश्ता खराब करने में कोई भूमिका निभाई, ये बिल्कुल सच नहीं है।


बदनामी फैलते है लोग


नंदिका ने आगे लिखा कि ऐसी कहानी बनते देखना बहुत दर्दनाक है, जिसमें मैं शामिल नहीं थी। उससे भी ज्यादा मुश्किल ये है कि बिना किसी आधार के ये बातें कितनी जल्दी फैलने लगती हैं। कुछ मीडिया आउटलेट Reddit जैसे फोरम की जानकारी लेकर खबरें लिख रहे हैं। वहां कोई भी कुछ भी पोस्ट कर सकता है, जिससे बदनामी फैलती है।


नंदिका के लिए बढ़ा तनाव


नंदिका ने भी कहा कि कृपया समझें, ये मेरे लिए बाहर आकर बोलना आसान नहीं है, लेकिन अब मैं झूठे आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैंने उन लोगों को तनाव में देखा है, जिनको मेरी परवाह है। वे उन गलत बातों से दुखी हैं जो मेरे बारे में फैलाई जा रही हैं और इसका असर मेरी मानसिक सेहत पर भी पड़ रहा है।


नंदिका को मिली धमकी


इसके साथ ही नंदिका ने ये भी बताया कि  मुझे धमकियां मिल रही थीं, जो मेरे परिवार वाले भी देख सकते थे। इसलिए मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अफवाह फैलाना बंद करें। मैं कड़ी मेहनत करने और अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आई हूं। कृपया मेरा नाम न घसीटें, मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आखिरकार सच अपने आप सामने आएगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read