HomeUTTAR PRADESHस्कूल की छत से गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत,...

स्कूल की छत से गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, पतंग उड़ा रहा था मासूम


HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पतंग उड़ाते समय एक 12वर्षीय बच्चे की स्कूल की छत से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा बल्लभगढ़ के पंचायत भवन परिसर में स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ।


मृतक बच्चा कृष्णा, बल्लभगढ़ के ही एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4का छात्र था। वह स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिला ममता का बेटा था। ममता अपने परिवार के साथ स्कूल परिसर में बने एक कमरे में रहती है, जबकि उसका पति कारे लाल बेलदारी (राजमिस्त्री) का काम करता है।


‘हादसे के बाद परिवार में कोहराम’


पुलिस जांच अधिकारी शमशेर के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 6बजे कृष्णा स्कूल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। स्कूल की मुख्य छत के पास ही एक हॉल की सीमेंट की चादरों से बनी अस्थायी छत है। पतंग उड़ाते समय कृष्णा इस छत पर चला गया, लेकिन सीमेंट की चादर अचानक टूट गई, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने घायल अवस्था में कृष्णा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छत पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और सीमेंट की चादरें जर्जर हालत में थीं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read