HomeUTTAR PRADESHसौरभ गांगुली के वो 5 बड़े अनसुने फैसले जहां दिखी दादागिरी, धोनी...

सौरभ गांगुली के वो 5 बड़े अनसुने फैसले जहां दिखी दादागिरी, धोनी से लेकर कोहली तक हो गए थे हैरान!


Sourav Ganguly 5 Big Decision: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। दादा के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। माना जाता है कि गांगुली ने भारतीय टीम में आक्रमक खेल खेलने की शुरुआत की थी। गांगुली की कप्तानी में भी आक्रमकता दिखती थी और विदेश में भारतीय टीम को मैच जीतने लायक बनाया था। सौरभ गांगुली न सिर्फ क्रिकेटर रहते हुए बड़े फैसले लिए बल्कि संन्यास लेने के बाद उनके फैसले ने सुर्खिया बटोरी। आज हम बात करेंगे सौरभ गांगुली के वो बड़े फैसले जिसने धोनी-कोहली समेत कई दिग्गज को हैरान कर दिया था।


धोनी को नंबर 3 पर बल्लेबाज के लिए भेजना


साल 2005 में सौरव गांगुली ने भारतीय कप्तान रहते हुए बड़ा फैसला लिया था। जिसने धोनी को हैरान कर दिया था। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एक वनडे मैच में उन्होंने धोनी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था। जबकि आमतौर पर नंबर तीन पर खेलने के लिए राहुल द्रविड़ या युवराज सिंह आते थे। हालांकि, उस मैच में धोनी ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे।


विराट कोहली की कप्तानी से छुट्टी 


सौरभ गांगुली बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। पहले विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ी। जिसके बाद उन्हें वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी छोड़नी पड़ी थी।


राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाना


जब रवि शास्त्री का बतौर कोच कार्यकाल 2021 टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा था, तब बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली ने एक ऐसे व्यक्ति का चयन किया जो भारतीय क्रिकेट को अंदर से जानता था। इसके लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ को चुना। सौरभ-राहुल भारत के लिए एक साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेले हैं।


भारत में डे-नाइट टेस्ट 


जब सौरव गांगुली 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष बने, उन्होंने कुछ ही दिनों के अंदर ऐलान किया कि भारत जल्द ही अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगा। साल 2019 में कोलकाता में खेली गई टेस्ट सीरीज जो कि बांग्लादेश के खिलाफ थी, उसमें भारत ने पहला पिंक बॉल टेस्ट खेला।


क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफा


जब सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने कहा था कि घरेलू क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति सुधारना उनकी “सबसे बड़ी प्राथमिकता” होगी और उन्होंने ये वादा पूरा भी किया। उन्होंने बीसीसीई की एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद पुरुष और महिला घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में बड़ा इजाफा किया था।    

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read