HomeUTTAR PRADESHसौतेले भाई की संपत्ति विवाद में बेरहम हत्या, जंगल में मिला सिर...

सौतेले भाई की संपत्ति विवाद में बेरहम हत्या, जंगल में मिला सिर कटा शव


Maharashtra: महाराष्ट्र के थाने जिले में संपत्ति विवाद ने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। नालिम्बी गांव अंबरनाथ में 29 मई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव जंगल में मिला। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या सौतेले भाईयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद में हुआ है। अब तक के जांच के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। 


 


संपत्ति विवाद ने ली जान


पुलिस के अनुसार मृतक जिसकी पहचान अभी तक पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं की गई है। और उसके सौतेले भाई के बीच पिता के संपत्ति को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। यह संपत्ति जिसमें खेती की जमीन और एक पुराना मकान था। सौतेले भाई ने मृतक पर संपत्ति हथियाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसने इस घटना की साजिश रची। 


 


जंगल में मिला सिर कटा शव


29 मई को सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नालिम्बी गांव के जंगल में एक सिर कटा शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कल्याण तालुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया।  


 


पुलिस की जांच और गिरफ्तारी


अब तक के खबर अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों जिनमें एक सौतेला भाई और उसका करीबी सहयोगी शामिल है। को हिरासत में लिया है। पूछताछ में संदिग्धों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश और शव को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस अब हत्या की गई हथियार और सिर की तलाश में जंगल में तलाशी अभियान चला रही है। 


 


तनाव और सामाजिक प्रतिक्रिया


इस घटना ने मृतक के परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरा सदमा पहुंचाया है। परिवार के सदस्यों ने संपत्ति विवाद को हल करने के लिए कई बार पंचायत की मदद ली थी। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि संपत्ति विवाद अक्सर ऐसी हिंसक घटनाओं को जन्म देते हैं। और प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read