spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 महीने पहले की जमानत पर...

सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 महीने पहले की जमानत पर बाहर आया था आरोपी

fok-media-samman-samaroh


Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शक्ति सिंह करीब 2महीने पहले करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि वह शराब के नशे में गांव के नंबरदार के घर में घुस गया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि उसकी जान ले ली गई। उसकी कार नाले में फंसी मिली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामला देर रात को गांव राजपुर में सामने आया। मृतक की पहचान शक्ति सिंह (30) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं।4दिन पहले ही उसके पिता का श्राद्ध हुआ था। शक्ति अविवाहित था। उसका बड़ा भाई पवित्र भी इस समय जेल में बंद है। पवित्र शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है।


ताऊ ने बेचा था प्लॉट, उसी पर था झगड़ा


3साल पहले शक्ति के ताऊ रमेश ने नंबरदार विजेंद्र को प्लॉट बेचा था। शक्ति उसी प्लॉट को खाली करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका विजेंद्र से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को शक्ति शराब के नशे में विजेंद्र के घर में घुस गया। यहां विजेंद्र और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


दोनों भाई मिलकर अपराध करते थे। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद शक्ति गांव से बाहर ही रहता था और कभी-कभी ही गांव आता था। करीब दस साल पहले पिता राजेश की बीमारी से मौत हो गई थी। अपराध की दुनिया में सबसे पहले पवित्र ने कदम रखा और गांव से बाहर जाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा। बाद में उसने अपने छोटे भाई शक्ति को भी इसमें शामिल कर लिया। फिलहाल परिवार में मां, विवाहित बहन, भाभी और भतीजा हैं।


आरोपी पर कई मामले दर्ज


कुंडली थाने में 10से ज्यादा मामले दर्ज। वहीं, एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि विजेंद्र के साथ शक्ति सिंह का प्लॉट को लेकर झगड़ा था। इसी के चलते शक्ति सिंह की हत्या की गई है। शक्ति सिंह के खिलाफ लूट, हत्या के करीबन 10से ज्यादा मुकदमे कुंडली थाना में दर्ज हैं। उसके भाई पवित्र पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular