spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी, बोले- मुझे जेल में भेजना...

सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी, बोले- मुझे जेल में भेजना पर सकता है भारी

fok-media-samman-samaroh


Ladakh Violence: लद्दाख के लेह हिंसा को लेकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया सामने आई है। वांगचुक ने सरकार  अपना निशाना बनया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो सरकार की दिक्कत उनकी आजादी से कहीं ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही वांगचुक ने गृह मंत्रालय को बयान को खारिज किया। दरअसल, गृह मंत्रालय ने इस हिंसा के लिए वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया था। वांगचुक ने कहा कि सरकार बलि का बकरा तलाश रही है, जबकि असली समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।


वांगचुक ने दी चेतावनी


वांगचुक ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि पीएसए के तहत मुझे दो साल के लिए जेल भेजने की तैयारी हो रही है। मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन याद रखिए, जेल में सोनम वांगचुक सरकार के लिए बाहर के वांगचुक से कहीं ज्यादा परेशानी का कारण बन सकता है।


क्या थी हिंसा की वजह?


वांगचुक ने आगे कहा कि हिंसा की वजह युवाओं की नाराजगी और लंबे समय से अनदेखी की जा रही मांग है। उन्होंने ये भी कहा कि 6 साल से बेरोजगारी और अधूरे वादों ने युवाओं का धैर्य खत्म कर दिया है। सरकार आंशिक आरक्षण का दिखावा कर रही है, जबकि असली मांग राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का विस्तार अब भी अधूरा है।


इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर दोषारोपण की राजनीति कर रही है। ये कदम शांति की राह नहीं खोलता, बल्कि हालात को और भी शराब करता जा रहा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular