spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम नायब सैनी ने जनता से की खास अपील, शगुन राशि में...

सीएम नायब सैनी ने जनता से की खास अपील, शगुन राशि में की गई बढ़ोतरी

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में कुम्हार और प्रजापति समुदाय के परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र‘ राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में प्रजापति समाज के परिवारों को आज पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने प्रजापति समाज ने जो सम्मान की पगड़ी मेरे सर पर रखी उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1700 गांव में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ वादे नहीं बल्कि समाधान पर काम किया। दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर किए गए वादे को अधिकारियों ने तीव्र गति से काम कर एक महीने में पूरा किया। उन्होंने कहा कि पात्रता प्रमाण पत्र आपके सम्मान की गारंटी जो हरियाणा सरकार ने आपको दी।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि मिट्टी से बर्तन और मूर्तियां बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है। मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है, बल्कि प्रजापत की कलात्मक सोच, उसकी कौशल,कुशलता का परिचायक ओबीसी समाज के उत्थान के लिए हमारी सरकार ने विशेष योजनाएं चलाई। हमारी सरकार ने मिट्टी कला बोर्ड का गठन किया और कलात्मक वस्तुओं के निर्माण करने वालों को प्रोत्साहन दिया।


सीएम नायब सैनी ने की अपील


हरियाणा में क्रीमी लेयर की व्यवस्था को केंद्र की तर्ज पर लागू किया गया। पिछड़े वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी किया गया। गरीब बेटियों के विवाह पर 41 हज़ार की शगुन राशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपए किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज से अपनी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वातावरण के संरक्षण के लिए एक पेड़ लगाने की भी अपील की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular