HomeUTTAR PRADESHसिरोही बहाली टोल प्लाजा पर युवकों का हमला, 10–15 लाख का नुकसान,...

सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर युवकों का हमला, 10–15 लाख का नुकसान, क्षेत्र में दहशत का माहौल


HARYANA NEWS: हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र के सिरोही बहाली स्थित टोल प्लाजा पर देर शाम बड़ा हमला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे कुछ युवकों ने अचानक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 10 बूथों के शीशे तोड़ दिए और कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरणों को गंभीर क्षति पहुंचाई।


टोल कर्मियों ने बताया कि अचानक नांगल चौधरी की तरफ से 2 बुलेरो गाड़िया आई और उन्होंने लाठी डंडों से टोल बूथों पर हमला शुरू कर दिया इस घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हमला इतनी तेजी और अचानक हुआ कि कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने पर मजबूर हो गए। घटना के बाद टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।


जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी


उपपुलिस अधीक्षक भारत भूषण का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपियों की पहचान कर ली गई है पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read