HomeUTTAR PRADESHसियासत या फिर कुछ और! कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और BJP अध्यक्ष...

सियासत या फिर कुछ और! कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात ने उठाए कई सवाल


Priyanka Gandhi Meets JP Nadda: संसद का मानसून सत्र समाप्त हो चुका है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुए। वहीं, अब 21अगस्त को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात वायनाड, केरल के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर थी, जहां से प्रियंका गांधी लोकसभा सांसद हैं। इस मुलाकात का उद्देश्य क्षेत्र की जनता के सामने आने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगना था।


सोशल मीडिया पर दी जानकारी


प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स’ पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जेपी नड्डा ने उनकी सभी मांगों को ध्यान से सुना और खुले मन से चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने  इस मुलाकात में वायनाड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ जरूरी मांगें रखीं।


किन मुद्दों पर हुई चर्चा?


प्रियंका गांधी ने वायनाड के मनंतवडी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया, जो अभी तक पूरी तरह कार्यरत नहीं हो सका है। दरअसल, इस मेडिकल कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने वायनाड की आदिवासी आबादी की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की लंबित निधियों और क्षेत्र में पशु हमलों के कारण होने वाली चोटों के लिए एक विशेष ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता पर भी चर्चा की।


इसके साथ ही, उन्होंने यह भी दोहराया कि केरल में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग लंबे समय से चली आ रही है। प्रियंका गांधी ने उन्होंने जेपी नड्डा से अनुरोध किया कि इन परियोजनाओं को गति दी जाए, ताकि वायनाड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रियंका ने इस बात पर जोर दिया कि यह मुलाकात जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए थी, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे के लिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read