HomeUTTAR PRADESHसिम से लेकर ट्रेन टिकट और यूपीआई....एक मार्च से होने जा रहा...

सिम से लेकर ट्रेन टिकट और यूपीआई….एक मार्च से होने जा रहा बड़ा बदलाव


Rule Chnage From 1st March:फरवरी अपने समापन की ओर है। वहीं अगले महीने यानी एक मार्च से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। यूपीआई से लेकर सीम कार्ड और ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी तक के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।


एलपीजी सिलेंडर


हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमत में बदलाव होता है। पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर के की कीमत में बदलाव देखा गया। पिछले महीने गैस कंपनियों ने 19कीलों वाले कर्मिशयल सिलेंडर के दाम में 49रुपए का इजाफा किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च में भी कीमत बढ़ या घट सकती है।


रेल टिकट


1मार्च 2026से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का नियम भी बदलेगा। अब भारतीय रेलवे का पुराना यूटीएस ऐप एक मार्च से बंद हो सकता है। जिसकी जगह अब रेलवन ऐप पूरी तरह  काम करेगा। इस नए एप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट औऱ लोकल यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे।


सिम को लेकर बदलेंगे नियम 


सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए एक मार्च से सिम को लेकर नया नियम ला रही है। इस नियम के तहत आपक व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिगनल जैसे ऐप्स अब सीधे आपके सिम से जुड़े होंगे। अगर आप अपना सिम फोन से निकालते हैं तो ये ऐप्स काम नहीं करेगा। आप वाई-फाई के जरिए भी इस सिम को ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।


यूपीआई पेमेंट


एक मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अब सिर्फ यूपीआई पीन से नहीं हो पाएगा बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियम लागू होने जा रहा है।


मिनिमम बैलेंस


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एक मार्च 2026से मिनिमम बैलेंस को लेकर भी बदलाव करने जा रहे हैं। पहले किसी एक दिन बैंत अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी  देनी होती थी लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी तय होगी। 


सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ


पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल के साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बदलवा कर सकती है। बताया जा रहा है कि एक मार्च से इन नियमों को बदला जा सकता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read