HomeUTTAR PRADESH'सबूत दें या माफी मांगें', राहुल गांधी के 'डबल वोटिंग' आरोप पर...

‘सबूत दें या माफी मांगें’, राहुल गांधी के ‘डबल वोटिंग’ आरोप पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस


EC On Issued Notice To Rahul Gandhi: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में ‘डबल वोटिंग’ के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेज पेश करने या माफी मांगने को कहा है।


दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब राहुल गांधी ने 07 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि कर्नाटक में एक महिला शकुन रानी ने कथित तौर पर दो बार मतदान किया। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे, जिन्हें उन्होंने चुनाव आयोग का डेटा बताया था।


चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया


बता दें, राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में न केवल डबल वोटिंग का आरोप लगाया, बल्कि यह भी सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजनिक करने और विपक्षी दलों को इसे ऑडिट करने की अनुमति देने की मांग की।


इसके जवाब में कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनसे उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने को कहा, जिनके आधार पर उन्होंने डबल वोटिंग का दावा किया। आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि राहुल गांधी अपने आरोपों को सिद्ध करने में असमर्थ रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा ‘राहुल गांधी या तो अपने दावों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करें, या फिर देश से माफी मांगें।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read