HomeUTTAR PRADESHसड़कों पर दौड़ेगा बिना ड्राइवर वाला थ्री-व्हीलर, जानें इसकी खासियत और किमत

सड़कों पर दौड़ेगा बिना ड्राइवर वाला थ्री-व्हीलर, जानें इसकी खासियत और किमत


Autonomous Three Wheeler: भारत के ऑटो मार्केट में ओमेगा सीकी मोबिलिटी ने दुनिया का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेल्फ-मोशन लॉन्च किया है। इस थ्री-व्हीलर की कीमत सिर्फ 4 लाख रुपये है, जिसे कमर्शियल इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसकी एक नहीं बल्कि कई सारी खासियत है। ओमेगा सीकी मोबिलिटी ने सेल्फ-मोशन को OSM के इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और AI-बेस्ड ऑटोनॉमी सिस्टम पर तैयार किया है। इस ऑटो को शॉर्ट डिस्टेंस ट्रांसपोर्ट जैसे एयरपोर्ट,  इंडस्ट्रियल पार्क, स्मार्ट कैंपस और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर बिना ड्राइवर के आसानी से चलाया जा सकता है।


लोगों की जरूरतों को पुरा करेगा


कंपनी के फाउंडर उदय नारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वंयगति की लॉन्चिंग सिर्फ एक प्रोडक्ट मार्केट में आना नहीं है, बल्कि ये भारत के ट्रांसपोर्टेशन के भविष्य की दिशा को तय करने वाला कदम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑटोनॉमस व्हीकल कोई सपना नहीं है, बल्कि आज लोगों की जरूरत है। इससे साबित होता है कि AI और LiDAR जैसी टेक्निक देश के लिए और सस्ती कीमत पर बनाई जा सकती है।


AI-बेस्ड है ये थ्री-व्हीलर


थ्री-व्हीलर की बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर तक की रेंज देगी। दुनिया के पहले ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Swayamgati में Lidar और GPS दिया गया है। ओमेगा सीकी मोबिलिटी के इस थ्री-व्हीलर में AI-बेस्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन, मल्टी-सेंसर नेविगेशन और रिमोट सेफ्टी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटीज, टेक पार्क्स, कैंपस और इंडस्ट्रियल हब को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read