HomeUTTAR PRADESHसज-धज कर दुल्हन तैयार फिर हुई आशिक के साथ फरार, सुनकर दूल्हे...

सज-धज कर दुल्हन तैयार फिर हुई आशिक के साथ फरार, सुनकर दूल्हे की हालत बिगड़ी


Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी वाले दिन ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि बारात निकलने से पहले दूल्हे को एक फोन आता है। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि फोन कॉल पर दूल्हे को बताया गया था कि ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त उसकी होने वाली पत्नी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। लेकिन जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि शादी के दिन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई।


क्या है पूरा मामला? 


दरअसल, ये मामला यूपी के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार की शाम लड़की की बारात आने वाली थी। इसलिए दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर चली गई थी। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा भी सेहरा लगातार बारात के साथ निकलने के लिए तैयार बैठा था। लेकिन बारात निकलने से पहले दूल्हे को फोन कर के बताया गया कि उसकी होने वाली दुल्हन की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये सुनकर मानो दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अपनी होने वाली पत्नी की मौत की खबर सुनकर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।


जांच-पड़ताल करने पर सच आया सामने


एक्सीडेंट की खबर सुनकर दोनों तरफ के परिवार वालों ने एक्सीडेंट की खबर मिलते ही अपनी तरफ से लड़की को ढ़ूढ़ना शुरु किया। लेकिन इस दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन सज-धज कर एकदम तैयार थी। लेकिन अपने घर जाने की बजाय वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई।


एक्सीडेंट के झूठ से पर्दा उठने के बाद दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। लड़की के परिवार वाले उसे ढ़ूढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। दूसरी तरफ, लड़की के इस झूठ के बाद दूल्हे और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दर्ज की शिकायत


इस मामले के सामने आते के बाद लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंचे। जहां लड़की के पिता ने सारे कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read