HomeUTTAR PRADESHशिवाजी के अपमान को लेकर दो गुटों में भयंकर झड़प, पुणे में...

शिवाजी के अपमान को लेकर दो गुटों में भयंकर झड़प, पुणे में भीड़ ने की पथराव और आगजनी


Violence In Pune:महाराष्ट्र के पुणे में दो गुटों भिड़ंत हो गई है। पुणे के दौंड तालुका में दो पक्षों में तनान पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप पर विवादित पोस्ट के कारण तनाव पैदा हो गया था। इस तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। साथ ही पुलिस ने आंसू गैस को गोले दागकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।


बीते शुक्रवार यानी 25 जुलाई की सुबह यवत में एक समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसके बाद तणावपूर्ण माहौल बना गया था।


शिवाजी की मू्र्ति से छेड़छाड़


आपको बता दें कि दौंड तालुका के यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में शनिवार यानी 26 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। ऐसा करने वाला समुदाय विशेष का व्यक्ति बाताया गया, जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया। इस घटना के बाद से ही यवत इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया था। वहीं, आज भी स्थिति आपत्तिजनक पोस्ट से के कारण ही बिगड़ी।


आरोपी के घर पर तोड़फोड़


यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि पोस्ट करने वाले सैय्यद नाम के व्यक्ति को यवत पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला व्यक्ति यवत के सहकार नगर इलाके का निवासी है। स्थानीय लोगों ने सहकार नगर इलाके में पहुंचकर उसके घर में तोड़फोड़ की है।


घटना के विरोध में बंद का आह्वान


हालांकि पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से आगजनी की घटना टल गई लेकिन, यवत इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से तनावूर्ण स्थिति के बीच नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अपमान को लेकर 31 जुलाई को यवत में जन आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और राकांपा विधायक संग्राम जगताप ने इस मोर्चा को संबोधित किया था। दौंड सहित तालुका के कई गांवों ने इस घटना के विरोध में आज बंद का आह्वान किया गया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read