HomeUTTAR PRADESHशांति कमेटी की बैठक में छाया सफाई व विद्युत आपूर्ति का मुद्दा

शांति कमेटी की बैठक में छाया सफाई व विद्युत आपूर्ति का मुद्दा

 

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली जलालपुर में शांति कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी जलालपुर पवन जायसवाल की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान साफ-सफाई व बिजली समस्या का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल ने त्योहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी मूर्ति के पास आग से बचाव के प्रबंध अवश्य रूप से होने चाहिए। एसडीएम ने बिजली विभाग के एसडीओ से नवरात्र के दौरान रात में विद्युत कटौती न किये जाने की बात की। उन्होंने ने अवैध तरीके से लगी मुर्गा मीट की दुकानों को भी बन्द कराने का निर्देश कोतवाल संतोष कुमार सिंह को दिया। क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की मंशानुरूप इस बार सभी पूजा पंडालों पर पुलिस विभाग की तरफ से बैनर लगाये जायेंगे जिस पर हल्का सिपाही समेत पुलिस अधिकारियों के नंबर अंकित होंगे ताकि किसी तरह की समस्या होने पर सूचित किया जायेगा। इन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से दुर्गा पंडाल के आस-पास वालंटियर तैनात करने की बात करते कहा कि सभी इस बात का ख्याल रखें कि किसी प्रकार की लापरवाही से कोई अनहोनी न हो। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जायेगी अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश किया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान लारपुर दक्षिण गांव में दुर्गा प्रतिमा के रास्ते में पेड़ गिरा होने व इसे न हटाने की समस्या ग्रामीणों ने उठाया जिसे अधिकारियों ने तत्काल पक्ष से वार्ता कर समस्या दूर कर ली। बैठक में ईओ नगर पालिका अजय कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,आनंद मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेंद्र सोनी,संदीप अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read