HomeUTTAR PRADESH'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान हादसा, राहुल गांधी के ड्राइवर के खिलाफ...

‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान हादसा, राहुल गांधी के ड्राइवर के खिलाफ FIR; जानें क्या है पूरा मामला?


Rahul Gandhi’s Voter Adhikar Yatra: बिहार के नवादा जिले में 19अगस्त को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक हादसा हुआ। इस घटना में राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव को ले जा रही एक जीप ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


क्या है पूरा मामला?


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा में उस समय हुई जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक खुली जीप में सवार होकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन भारी भीड़ और अफरा-तफरी के बीच सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गाड़ी के सामने के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसके पैर में चोट आई।


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था, तब यह हादसा हुआ। तत्काल मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को रुकवाया और घायल पुलिसकर्मी को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई और वह खतरे से बाहर है।


ड्राइवर के खिलाफ केस


हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक ड्राइवर की पहचान या गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा कैसे हुआ और क्या यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला था या भीड़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों का परिणाम। नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने कहा कि किसी भी तरह के हंगामे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच पूरी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read