HomeUTTAR PRADESHविशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे कैप्टन मोहित श्रीवास्तव, एयर फॉर्स स्टेशन...

विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे कैप्टन मोहित श्रीवास्तव, एयर फॉर्स स्टेशन आगरा में चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर हैं तैनात


 


Group Captain Captain Mohit Srivastava: देश के लिए गर्व का क्षण है कि ग्रुप कैप्टन कैप्टन मोहित श्रीवास्तव को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया गया है। यह पदक उन्हें उच्चतम स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए दिया गया है। मोहित श्रीवास्तव आगरा से हैं और वर्तमान में एयर फॉर्स स्टेशन आगरा में चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले शहर के पहले अधिकारी हैं और उन्होंने एयर फॉर्स के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, साथ ही ऑपरेशन सिंदूर जैसी विभिन्न ऑपरेशनों में भी उनकी भूमिका रही है।


 


 


वीरता पुरस्कारों की सूची जारी 


 


रक्षा मंत्रालय ने रविवार (25 जनवरी, 2026) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति के बाद वीरता पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें रक्षा मंत्रालय ने कुल 133 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है। 


 


 


भारत का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है VSM


 


विशिष्ट सेवा पदक (VSM) भारत का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है, जो राष्ट्रपति द्वारा सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मियों को “असाधारण या उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा” के लिए प्रदान किया जाता है। यह मुख्य रूप से शांतिकालीन सेवा के लिए दिया जाता है और मरणोपरांत भी मान्य है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read