HomeUTTAR PRADESHवाराणसी की छात्राओं ने बनाया सुरक्षा कवच, तैयार किया "मोदी रिंग", जानें...

वाराणसी की छात्राओं ने बनाया सुरक्षा कवच, तैयार किया “मोदी रिंग”, जानें खासियत


UP News: यूपी के वाराणसी में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9की छात्राओं ने एक अनोखी पहल की है। लोटा स्थित शीतला चिल्ड्रन स्कूल की छात्राओं ने “मोदी रिंग” नामक एक खास रिंग तैयार की है, जो महिलाओं के लिए जीवन रक्षा का कवच साबित हो सकती है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर छात्राओं ने इस रिंग को डिजाइन किया है। ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरणा लेते हुए बनाई गई इस रिंग की विशेषता यह है कि खतरे की स्थिति में रिंग का बटन दबाने पर एक साथ पाँच मोबाइल नंबरों पर कॉल जाएगी और लोकेशन भी शेयर होगी।


हर जगह हो रही है चर्चा


सिर्फ इतना ही नहीं, मदद पहुंचने तक आत्मरक्षा के लिए रिंग में करंट का हल्का झटका देने की व्यवस्था भी की गई है। छात्राओं ने इसे 30दिन में तैयार किया और लगभग 5,000रुपये का खर्च आया।इस “मोदी रिंग” की चर्चा अब चारों ओर हो रही है। खास बात यह है कि छात्राएं अब “योगी रिंग” बनाने पर भी काम कर रही हैं, जो जल्द ही तैयार होने वाली है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read