HomeUTTAR PRADESH‘लोकतंत्र को भीड़तंत्र और गुंडातंत्र में बदला है’ सदन में विपक्ष के...

‘लोकतंत्र को भीड़तंत्र और गुंडातंत्र में बदला है’ सदन में विपक्ष के हगामे की शिवराज सिंह ने की निंदा


नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वीबी जी राम जी बिल पर जमकर बवाल हुआ। साथ ही संसद में बिल की कॉपियों को फेंका गया। इस हंगामे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आज लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने, कांग्रेस और इंडी अलायंस के सांसदों ने जो आचरण किया, उसने लोकतंत्र को कलंकित किया है। संसदीय मर्यादाएं तार-तार हुई हैं। लोकतंत्र को भीड़तंत्र और गुंडातंत्र में बदला है।


कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप जानते हैं कि विकसित भारत: रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) इस बिल पर चर्चा थी। कल चर्चा प्रारंभ हुई, हमने पूरी गंभीरता से माननीय सांसदों की बातें सुनीं, क्योंकि चर्चा ही लोकतंत्र की प्राण है। लेकिन विपक्ष द्वारा जैसा अमर्यादित आचरण का प्रदर्शन हुआ, कागज फाड़कर उछाले गए, तो क्या ये बापू जी का अपमान नहीं है। मैं उनके इस कृत्य का घोर निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि गरीब कल्याण ये भाजपा का संकल्प है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नहीं अनेकों योजनाएं लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। इसलिए 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। विकसित भारत के लिए, रोजगार और विकसित गांव ये पीएम मोदी का संकल्प है। इसलिए इस योजना में रोजगार के लिए जहां 100 दिन की गारंटी थी, अब वो बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।


क्या पैसा भ्रष्टाचार की बलि चढ़ने दिया जाए– शिवराज सिंह चौहान


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने एक संपूर्ण योजना बनाई, जिसमें विकसित गांव का स्वरूप क्या होगा। गांव में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, जल संरक्षण, आंगनबाड़ी भवन, आजीविका के काम, सड़क आदि के लिए एक पूरी सूची है, ताकि गांव विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अब मुझे समझ में नहीं आता है कि मानवीय दृष्टि से जिन चीजों का ध्यान रखा गया, उसमें भी इनको (विपक्ष) तकलीफ क्यों है। ये टेक्नोलॉजी इस्तेमाल का भी विरोध करते हैं। क्या पैसा भ्रष्टाचार की बलि चढ़ने दिया जाए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read