HomeUTTAR PRADESH‘...लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है’ पत्नी के आरोपों...

‘…लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है’ पत्नी के आरोपों पर बोले पवन सिंह


Pawan Singh-Jyoti Singh Dispute: यूपी के लखनऊ में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने उनकी पत्नी के साथ विवाद पर प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि, “हमारा मामला कोर्ट में 3-4 साल से चल रहा है। मार्केट में जो बातें चल रही हैं, उनसे हम क्या महसूस कर सकते हैं। आज ही अपनापन क्यों दिखा?। ये कौन सा अपनापन है, इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं कि मुझे परेशान करना है।


प्रेस कॉन्फेंस में पवन सिंह ने कहा कि मैं ज्योति को काफी अच्छे से जानता हूं। हम दोनों का तालाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी है। उनके आंसू सबको दिखते है। लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है। कानून सबसे के लिए बराबर होता है। उन्होंने कहा कि अगर ज्योति को मेरी इतनी फिक्र थी तो पहले कहां थी। पवन सिंह ने किसी को चुनाव लड़ाना मेरे बस की बात नहीं है।  


बिहार चुनाव पर बोले पवनसिंह के सहयोगी


पवन सिंह और उनके सहयोगीशैलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाक़ात के दौरान उन्हें बिहार चुनाव में एनडीए के साथ पूरी ताकत से जुड़ने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि अभी सीट को लेकर बीजेपी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। जल्द ही इस मामले पर आपलोगों को जानकारी मिल जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read