Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे', मुर्शिदाबाद हिंसा पर दंगाइयों के...

‘लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर दंगाइयों के खिलाफ CM योगी की सख्‍त टिप्पणी

fok-media-samman-samaroh


CM Yogi Statement On Murshidabad Violence: बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हुए हिंसा से सियासी जंग शुरु हो चुकी है। इस हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, इस हिंसा पर तमाम नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच, बंगाल में हो रहे दंगे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे बांग्लादेश पसंद है, उसे वहीं चले जाना चाहिए। वहीं, दंगाइयों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ‘लातों के भूत बातों से नही मानेंगे। दंगाइयों को डराने के लिए डंडा ही काम आएगा। 


मुर्शिदाबाद हिंसा पर CM योगी का बयान


दरअसल, सीएम योगी आज यूपी के हरदोई जिले में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बात की। उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा ‘लातों के भूत बातों ने से नहीं मानते हैं, इसलिए उन्हें डंडे से डराना होगा।’


बंगाल हिंसा पर अपनी बात रखते हुए सीएम योगी साल 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की छवि की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले राज्य में आए-दिन दंगें होते रहते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि दंगों को रोकने के लिए हमें एक सही उपचार मिल गया है। दंगाईयों का इलाज के लिए डंडा ही वो हथियार है, जो उन्हें काबू में ला सकती हैं।


समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना


अपने संबोधन में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सपा को घेरे में लेते हुए कहा ‘पूरा मुर्शिदाबाद एक हफ्ते से जल रहा है। लेकिन सरकार मौन है। कौन मौन है दंगो पर, समाजवादी पार्टी मौन है।’ उन्होंने आगे कहा ‘बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ, उसका समर्थन किया जा रहा है। ऐसे में अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें बांग्लादेश ही चले जाना चाहिए। आखिर वे भारत की धरती पर बोझ क्यों बन रहे हैं।’


ममता बनर्जी की सरकार पर जोरदार हमला 


दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ‘वक्फ में TMC नेताओं की जमीन है जिसके चलते राज्य सरकार की शह पर कानून का विरोध किया जा रहा है।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular