जलालपुर,अंबेडकरनगर। बीती दिनों हुई चोरी की घटना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि बीते मंगलवार की रात में कस्बे में थाने के पीछे ही साहबतारा मोहल्ले में चोरों द्वारा पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए एक घर में धावा बोलकर नकदी तथा गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया था। साहबतारा मोहल्ले के निवासी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मोहम्मद जाहिद ने बताया कि रात में सोने के उपरांत घर के पिछवाड़े से घुसे अज्ञात चोर द्वारा घर की पिछले कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने का बाला, अंगूठी, नथनी, नाक की कील, पायल तथा पाजेब और अलमारी में रखे दस हजार रूपये, पर्स में रखे तेरह हजार व बैग में रखे बीस हजार रूपये नकद उठा ले गये। इसके अतिरिक्त चोरों द्वारा बच्चों के गुल्लक को भी नहीं छोड़ा गया जिसमें लगभग छः हजार रूपये इकट्ठा किए गए थे। सुबह उठने पर गृह स्वामी मोहम्मद जाहिद को इसकी जानकारी मिलने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मेहनत की गाढ़ी कमाई के चोरी चले जाने से हताश पीढ़ी द्वारा कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई हेतु तहरीर दी गई। मामले की जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया घटना को सही पाते हुए पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी घटना का खुलासा कर शामिल लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।
लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी प्रकरण की जांच शुरू
12
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


